Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में अजीतमल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशानुरुप एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम मे थाना अजीतमल पुलिस द्वारा शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों से मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्तगण- राम जी व सूरज राजपूत को कुल 1 क्विंटल 85.5 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखों ( अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रूपये) सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण से नाम पता पूछताछ की गयी तो बताया कि हमारे द्वारा आतिशवाजी/पटाखा का भंडारण किया था जिसको बेचकर लाभ कमाना चाहते थे.
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राम जी पुत्र श्री प्रकाश नि0 औरैया रोड सब्जी मण्डी मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष।
2. सूरज राजपूत पुत्र मुन्नीलाल राजपूत नि0 खेतूपुर रोड़ सिध्दार्थनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष। के खिलाफ
1. मु0अ0सं0 579/2025 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 बनाम राम जी थाना अजीतमल जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 580/2025 धारा 5/9B(1)B विस्फोटक अधि0बनाम सूरज राजपूत थाना अजीतमल जनपद औरैया के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है ll