Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। पीआरसी, एमआईसी बी और वीआर एकेडमी विजयी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरी सर सैय्यद अहमद खान स्मृति फाइव-ए-साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
हॉकी इलाहाबाद के तत्वावधान में मुस्तफा गार्डन करेली के पीछे स्थित मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार रात खेले पहले मैच में पीआरसी ने पाडिला हॉकी अकादमी को 6-3 से हराया। दूसरे मैच में एमआईसी बी ने केपीआईसी बी को 3-1 से एवं तीसरे मैच में वी आर अकादमी ने केपीआईसी ए को 10 -3 से हराया। इन मैचों इलाहाबाद हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्ार अशफाक अहमद सिद्दीकी, हॉकी प्रतापगढ़ के सचिव आजम खान, वाराणसी डीएलडब्लू के पूर्व क्रिकेटर खुर्शीद अहमद मुख्य अतिथि थे। आयोजन सचिव शाहिद कमाल खान ने अतिथियों का स्वागत किया।