Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रशासन की सघन निगरानी में 1500 किसानों को मिली खाद
JALAUN NEWS: किसानों की सुविधा और पारदर्शी खाद वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकासखंडों में डीएपी वितरण व्यवस्था की सघन निगरानी की गई। समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी तथा कृषि विभाग की पूरी टीम ने फील्ड पर उतरकर प्राइवेट दुकानों का निरीक्षण किया और निर्धारित दरों पर डीएपी खाद वितरण सुनिश्चित कराया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि डीएपी खाद 1350 डीएपी रुपये प्रति बोरी, एनपीके ग्रेड 20:20:0:13 – 1550 रुपये, 12:32:16 – 1850 रुपये, 10:26:26 – 1900 रुपये तथा एसएसपी – 565 रुपये प्रति बोरी की दर से ही विक्रय की गई। आज जनपदभर में अधिकारियों की निगरानी में लगभग 1500 किसानों को 300 टन डीएपी खाद वितरित की गई। किसानों ने सहजता से खाद प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की पहल की सराहना की।जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें, सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानों दोनों स्थानों पर उच्च गुणवत्ता की डीएपी खाद एक ही दर पर उपलब्ध है जो जिलाधिकारी ही के द्वारा सहकारी समितियां व प्राइवेट दुकानों को उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कोई भी दुकानदार यदि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करता है, तो किसान तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष नंबर — 05162-257090 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खाद वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।