भव्य भंडारे में विजय लाल यादव और त्रिभुवन नाथ यादव का बिरहा कार्यक्रम रात 9 बजे

PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के न्याय पंचायत देवर पट्टी की टेकी पट्टी ग्राम सभा के नेवादा गांव में संकट मोचन हनुमान मंदिर पर एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सक्रिय सदस्यों में सुनील यादव, मनोज यादव, सौरभ यादव, गुड्डू, फतेह बहादुर यादव, शमशेर यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव (बीडीसी), शिव बहादुर यादव और फूलचंद यादव शामिल थे। आयोजकों द्वारा भंडारे को सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।भंडारे के साथ-साथ जबाबी बिरहा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कलाकार विजय लाल यादव और त्रिभुवन नाथ यादव ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया।क्षेत्र के लोगों ने इस सामुदायिक आयोजन की सराहना की और आयोजकों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *