Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

इससे पूर्व रायबरेली में मृतक की पत्नी को भी दिया आर्थिक सहायता
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने जनपद के हरिओम पासवान के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी रायबरेली में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मंत्रियों ने परिवार को 13 लाख 50 हजार रुपये का चेक सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की। बताते चलें कि फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा निवासी गंगादीन पासवान के 40 वर्षीय पुत्र हरिओम की 1 अक्टूबर को रायबरेली जिले के गदागंज में ग्रामीणों ने चोर बताकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि मृतक ने अंतिम समय में राहुल गांधी का नाम लिया था। हरिओम की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी मृतक के परिवार से मुलाकात की थी। जिसके बाद शनिवार को यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और समाज कल्याण मंत्री अरुण असीम अपने काफिले के साथ मृतक हरिओम के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मृतक के पिता गंगादीन एवं इससे पूर्व रायबरेली जाकर मृतक की पत्नी को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मंत्री राकेश सचान ने बताया कि हरिओम रायबरेली जिले में किसी काम से गए थे, जहां गदागंज गांव के ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि रायबरेली पुलिस ने वीडियो के आधार पर 21 लोगों की पहचान की है, जिनमें से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। समाज कल्याण मंत्री अरुण असीम ने जानकारी दी कि मृतक हरिओम की पत्नी और बेटी रायबरेली जिले में रहती हैं, जबकि माता-पिता, भाई-बहन फतेहपुर में। इसलिए सरकार द्वारा दी गई 13 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दोनों स्थानों पर विभाजित कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की बहन कुसुम और भाई शिवम को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। मंत्रियों ने जनता से पश्चिम की ओर से फैलाई जा रही “ड्रोन आया, चोर आया” जैसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
फतेहपुर से पहले रायबरेली में मृतक की पत्नी से मिले योगी के मंत्री और सौंपी सहायता धनराशि
बीते दिनों रायबरेली में मॉब लिचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की घटना पर सियासी घमासान जारी है। शनिवार को योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने फतेहपुर आने से पहले रायबरेली जनपद के ऊंचाहार स्थित नई बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक की पत्नी पिंकी और और बाद में फतेहपुर में रह रहे मृतक के पिता गंगादीन को 6.92-6.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ऊचांहार विधायक मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। मंत्रियों ने हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में 6.92 लाख की चेक दी। बेटी अनन्या को 2500 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा और उनका मन जाना। इस पर पिंकी ने कहा कि सरकार से हमें पूरी मदद मिल रही है। एसपी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। हम सरकार और पुलिस की सहायता और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं। परिवार से मिलने के बाद मंत्री असीम अरुण ने कहा कि घटना को लेकर सरकार सख्त है। कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार बेहद गंभीर है। हम यहां न्याय करने आए हैं। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है।