पत्रकार के घर लाखों की चोरी डुमरियागंज के हल्लौर गांव में चैनल का ताला तोड़कर वारदात

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हल्लौर गांव में अज्ञात चोरों ने पत्रकार सैय्यद असगर जमील रिजवी के घर को निशाना बनाया। चोर घर के चैनल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब पच्चीस हजार रुपये नगद तथा साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब परिवार जागा तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पत्रकार ने तत्काल डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *