बढ़नी नगर में आवारा कुत्तों का जानलेवा खौफ सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ीं

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन क्यों नहीं?

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी कस्बे की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सामान्य जनजीवन और सुरक्षित आवागमन दूभर हो गया है। गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कुत्तों के झुंड दौड़ाते हैं, अचानक आ जाते हैं और कभी-कभी काट भी लेते हैं, जिसने पूरे नगर में खौफ पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन आवारा कुत्तों के अचानक सामने आ जाने के कारण कई बाइक सवार और साइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। यही नहीं, लोगों को हर कदम पर ‘आवारा कुत्तों से सावधान’ रहना पड़ रहा है, क्योंकि ये झुंड आक्रामक होकर हमला करते हैं, जिससे बच्चों और अकेले पैदल चलने वाले राहगीरों में भारी दहशत है। इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए, पंकज चतुर्वेदी ,गोविंद, सलमान, इनामुल्लाह, आमिर, गौतम सहित अन्य नागरिकों ने बढ़नी नगर प्रशासन से तत्काल अपील की है। उन्होंने कहा है कि इन आवारा कुत्तों से बचाव के लिए कोई ठोस उपाय किया जाए, ताकि सड़कों पर कुत्तों के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगे और लोग निर्भीक होकर चल सकें। नागरिकों ने प्रशासन को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण, नसबंदी (एबीसी) और टीकाकरण को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की है। जब इस संबंध में नगर पंचायत बढ़नी के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह गंभीर मामला उनकी जानकारी में अभी नहीं आया था। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, अगर इस प्रकार का मामला सामने आया है तो इस संबंध में तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी से वार्तालाप की जाएगी। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की दिशा में जल्द ही उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और नगर में लोगों की सुरक्षा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *