Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक ट्रक डीसीएम बिना नंबर प्लेट, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त रुपए 2,00,120 नकद और चार नंबर प्लेटें बरामद की हैं। बरामद नंबर प्लेटों में दो पर एचआर45डी6760 और दो पर एचआर45डी6067 अंकित हैं।एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम के सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस व थाना मोहाना पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल रहे।