Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यज्ञवेदी पर बच्चों के साथ सभी ने दी आहुतियां
JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में विनोद अग्रवाल यूको की अध्यक्षता , संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व अर्चना – अनूप बिन्दल के संयोजन में आज आर्य समाज मन्दिर सदर बाजार में बच्चों संग यज्ञ करने उपरान्त उनको युनिफॉर्म के शूज वितरित किये गये. विधिवत पूजा अर्चना कर यज्ञ वेदी पर आहुतियां देते हुए विद्यालय के बच्चे भी भागीदार बने। नर्सरी, एल के जी व कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के सभी विद्यार्थियों को उनकी यूनिफॉर्म के शूज संयोजक ने अपने हाथों से पहनाये। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या मीनू अरोरा , निवर्तमान अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , श्रीमती प्रभा – कुलदीप सिंह , अजय कुमार सिंह राठौर , डॉ निधि अग्रवाल , आर्य समाज सदर के प्रधान प्रमोद अग्रवाल जी , देव व्रत आर्य , प्रदीप चतुर्वेदी , ऊषा सिंघल , शशि गुप्ता , प्रदीप अग्रवाल , सतीश चौधरी , सुदर्शन कथूरिया , आशा कपूर , मंजू टंडन , अतुल भाटिया आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रमोद अग्रवाल ने व सभी के प्रति आभार सचिव अजय कुमार राय ने व्यक्त किया।