Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AISMNF के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न ने कहां की महिला पत्रकारों को प्रेसवार्ता में प्रवेश न देना, निंदनीय है इसकी मैं पीसीआई से मांग करता हूं कि उक्त प्रकरण पर जल्द निर्णय ले ।
नई दिल्ली । भारत दौरे पर आये तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश नहीं देने पर ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह (जो भारतीय प्रेस परिषद के सबसे वरिष्ठ सदस्य रहे हैं) तथा भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य प्रोफेसर बल्देव राज गुप्ता, अशोक कुमार नवरत्न, बृज मोहन शर्मा, श्याम सिंह पंवार, सुश्री आरती त्रिपाठी, एल. सी. भारतीय ने कड़े शब्दों में निंदा की है । तालिबान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिए जाने से भारतीय महिलाओं का अपमान हुआ है । एक तरफ भारत सरकार “नारी शक्ति” पर विशेष अभियान चला रही है । दूसरी तरफ महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना निंदनीय है । महिला पत्रकारों का प्रेस कांफ्रेंस से बाहर रखना नितान्त ही आपत्तिजनक है । भारतीय प्रेस परिषद की चेयरमैन न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।