Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ओम प्रकाश गुप्ता को उनके योगदान के लिए सराहा गया
FATEHPUR NEWS: जिले में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को ज्वालांगज स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के मालिक ओम प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें एसोसिएशन के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने ओम प्रकाश गुप्ता तथा उनके परिवार को बैज, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर उनका माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी दिया गया।
कार्यक्रम में कवि के.पी. सिंह ने शुभाशीष गीत प्रस्तुत कर अपनी शुभकामनाएं दीं। महामंत्री इंजी. मोतीलाल पाल, महेश अग्निहोत्री और रामराज वर्मा ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर श्री गुप्ता का उत्साहवर्धन किया। आर.बी. सिंह, श्यामसुन्दर श्रीवास्तव, शमशुल हक सिद्दीकी और सुरेश चन्द्र गुप्ता ने अपने विचार साझा किए। सरदार जे.पी. सिंह और हृदेश श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभा के अंत में अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने ओम प्रकाश गुप्ता और उनके परिवार की सामाजिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुप्ता परिवार समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सामाजिक उत्थान में योगदान देता है। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्री गुप्ता के दीर्घायु होने की कामना की। समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।