मानसिक विक्षिप्त युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव में रविवार को 22 वर्षीय प्रमोद कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रमोद मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
प्रमोद के भाई विनोद कुमार ने बताया कि प्रमोद को कहीं पर कोई दवा पड़ी मिली थी, जिसे उसने खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। विनोद ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल फतेहपुर में डॉक्टरों की टीम प्रमोद का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रमोद मानसिक अस्थिरता के कारण अक्सर गांव में इधर-उधर घूमता रहता था और पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाता था। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *