Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय स्वयं संघ के पूर्व प्रचारक राधेश्याम मिश्रा जी का अस्थि कलश रविवार को संगम में प्रवाहित किया गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा के रहने वाले राधेश्याम मिश्रा जी का निधन गत दिनों हो गया था, जिनका अस्थि कलश परिवरीजन रविवार को प्रातः विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यालय केसर भवन लेकर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए, उसके बाद अस्ति कलश को मां गंगा की पुण्य धरा में विसर्जित किया गया।केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा जीवन हिंदुत्व एवं राष्ट्र के लिए समर्पित करने वाले राधे श्याम जी साहसी थे और सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।इस अवसर पर प्रान्त मंत्री नितिन, कार्यालय प्रमुख सुनील, मोहनलाल पटेल, शासकीय अधिवक्ता अनिल पांडे, अमित आलोक पांडे, पवन श्रीवास्तव, श्याम बाबू पटेल, बिपिन मिश्रा, शैल मिश्रा, जय बहादुर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।