Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव ने नेशनल हाईवे स्थित औंग में पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रमुख मार्ग, चौराहों और बाजार में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों व क्षेत्रीय नागरिकों से बातचीत कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानी। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण न करें और रोड से हटकर ही बैठे जिससे हादसों से बचा जा सके। सीओ ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया और स्थानीयों से क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीओ प्रगति यादव ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। त्योहार में अमन-चैन बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। इस दौरान थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ रहे।