Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद जालौन में आज सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेनी माधव तिवारी इंटर कॉलेज, जालौन बालिका इंटर कॉलेज तथा छत्रसाल इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति एवं परीक्षा की सुचारू रूप से संचालित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न हो। प्रथम पाली में 5088 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1847 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3241 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 5088 अभ्यर्थियों में से 1826 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3262 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएँ की गई थीं। पुलिस बल की सतर्कता एवं अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।