Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महफिले समा के साथ कुल शरीफ में उमड़े श्रद्धालु
ETAWA NEWS: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मोतीझील वाले सैयद बाबा का 21वां सालाना उर्स मुबारक बड़े ही उत्साह और शानोशौकत के साथ आयोजित किया गया। उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ हुआ। उर्स में देश मे अमनचैन की दुआ हुई।
उर्स के आयोजक अरशद मंसूर व ज़फर मंसूर के नेतृत्व में उर्स के पहले दिन बाद नमाजे जोहर कुरान ख्वानी हुई, बाद नमाज ईशा श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादर व गामर पेश कीं। उसके बाद महफिल ए समा (कवाली) का आयोजन हुआ जिसमें इकराम पेन्टर वारसी कव्वाल फ़ीरोजाबाद कलाम पेश करते हुए कहा कि गुम्बदे खिजरा का मंजर देख ले ये आफताब वो करम कर दें अगर ये मुस्तफा की बात है। मेरा आका मेरा मौला बड़ी शान वाला है गिलाफे काबा के मानिंद है शानों पर वो कमली। उर्स के दूसरे दिन सुबह 10 बजे महफिल ए रंग का आयोजन हुआ उसके बाद दोपहर एक बजे हजरत मोतीझील वाले सैयद बाबा का कुल शरीफ हुआ जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में भाग लिया। हाफिज फैजान अहमद चिश्ती ने कुल शरीफ में फातिहा की।अंत मे उर्स के आयोजक अरशद मंसूर व ज़फर मंसूर ने श्रद्धालुओं को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया। आयोजक अरशद मंसूर व ज़फर मंसूर सहित अज़हर, मज़हर, ज़ारयाब अहमद, शाहज़मन, अरशद, अब्दुल्लाह ज़फर ने उर्स में सहयोग के लिए शहर के लोगों सहित जिला प्रशासन का आभार जताया। उर्स में हाजी मुईन उद्दीन उर्फ गुड्डू मंसूरी, मसूद तैमूरी, खादिम अब्बास, मो. आमीन, शावेज़ नक़वी, इंतजार अहमद, तसलीम मंसूरी एड., राजू मंसूरी, परवेज उर्फ मुन्नू चौधरी, बंटी मंसूरी, इरशाद अहमद, मोहम्मद राशिद, चांद कादरी आदि उपस्थित रहे।