बीआरपी मैदान में स्वदेशी मेला 2025 का भव्य आयोजन, खादी-हस्तशिल्प उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

JHANSI NEWS: उद्योग विभाग के तत्वावधान में बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ एवं पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।मेला परिसर में 22 विभागों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें खादी ग्रामोद्योग, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद आदि विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। यहां दरी, अचार, खादी वस्त्र, मिट्टी के दीये, कुल्हड़ और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, इसलिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ‘विकसित यूपी’ का संदेश देते हुए ‘समर्थ पोर्टल’ पर जनभागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को सांकेतिक चेक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *