Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: सी. एम. पी. महाविद्यालय के मध्यकालीन इतिहास विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को जौनपुर स्थित प्राचीन एवं मध्यकाल के ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शाही किला, अटाला मस्जिद, शाह फिरोज का मकबरा, झाझरी मस्जिद तथा शीतला माता मंदिर, चैकियां धाम का अवलोकन किया। विभाग के संयोजक डॉ. नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के साथ जौनपुर के इतिहास तथा उसकी स्थापत्य कला की विशेषताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ स्थल पर जाकर प्रत्यक्ष अध्ययन का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुनींद्र शुक्ला ने शाही किला के निर्माण से संबंधित ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. अखिलेश यादव ने किले के अंदर बने भवनों के उपयोग एवं उनकी विशेषताओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार सिंह, विभागीय सदस्य डॉ. विजय मद्धेशिया एवं डॉ. अंशु, सहित शोध छात्र एवं स्नातकोत्तर वर्ग के लगभग 40 विद्यार्थी उपस्थित रहे।