Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: रविवार को भारतीय जनता पार्टी बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष काशी दिलीप पटेल उपस्थित रहे । प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय शक्ति केन्द्र तथा प्रभावी मंडल की त्रिवेणी से निश्चित विजय का फार्मूला तैयार होगा। आगे उन्होंने कहा कि मंडल इकाई भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की मजबूत कड़ी है । यही वह केन्द्र है जहां पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम और अभियान जमीनी स्तर पर जीवंत रूप लेते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल की शक्ति बूथ तथा शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना में समाहित है । धर्मपाल सिंह मीरजापुर में जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल इकाई संगठन की धुरी है और शक्ति केन्द्र उसकी कार्यशीलता का आधार है । मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों के संवाद, समन्वय तथा सक्रियता से संगठन की अपेक्षाएं मूर्तरूप लेती हैं । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ को सक्रिय तथा संवादशील करके संगठनात्मक सशक्तिकरण का अभियान चलाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यक्रम व अभियान प्रभावी रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों को संयुक्त रूप से लेनी होगी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दल के साथ ही राष्ट्र नवनिर्माण का आन्दोलन भी है । भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित भी है और समर्पित भी है । प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि भाजपा के विचार, कार्यक्रम और सरकार की योजनाओं का संदेशवाहक बने । उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और संगठन के कार्यक्रम व सरकार की योजनाएं पहुंचाएगा, तभी संगठन सशक्त होगा। धर्मपाल सिंह ने कहा कि सक्रिय बूथ से ही संगठन मजबूत होता है । बूथ की सक्रियता विचारधारा के प्रसार, चुनाव में निश्चित जीत तथा जनाधार विस्तार में सहायक होता है । उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव होने है इसके लिए हमें पूर्व तैयारी तथा पूर्ण तैयारी की नीति पर काम करना होगा। बूथ पर नियमित मासिक बैठकें, लाभार्थियों से संपर्क व संवाद किया जाय । बूथ पर महापुरूषों की जयन्ती मनायी जाय तथा बूथ के लोगों को बड़ी संख्या में कार्यक्रमों से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा हमारा अनुशासित आचरण ही समाज में संगठन की अनुशासित छवि को लेकर पहुंचता है। हमें अपने अनुशासित आचरण के साथ ही केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ बार-बार और हर बार जनसंवाद का स्वभाव विकसित करना होगा । प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम में संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ ही हमें स्वयं को भी प्रभावी रूप से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्राथमिक सदस्य संगठन की पूंजी है उन्हें जिला स्तर, मंडल स्तर, बूथ स्तर पर कार्यक्रमों व अभियानों से जोड़कर लगातार सक्रिय करना है । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, गुलाब पासी, श्याम सुन्दर केसरी, जगदीश सिंह पटेल, रवि शंकर पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, निर्मला राय, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, निर्मला आनन्द, कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, सी0एल0बिन्द, संजय यादव समेत फोरम के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।