Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथाॅन 2025 का लाइव प्रसारण पूरे देश में एक साथ दिखाया गया। इसी क्रममें मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता में भी बच्चों ने लाइव प्रसारण देखकर उत्साहित हुए। प्रधानाध्यापक फरहीम के द्वारा विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण डिजिटल स्मार्ट क्लास में सभी सुविधाएं मुहैया कराया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे से लेकर 12:00 तक कार्यक्रम का एजेंडा निर्धारित किया गया था। प्रातः 9:45 से 10:00 बजे तक बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। बच्चों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए एसआर जी चंद्रजीत और एआरपी विज्ञान अनुपम शुक्ला उपस्थित होकर सहयोग करते रहे।मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने चुनी गई अपनी थीम पर अपने विचार और उत्पाद को प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थी चार थीम आत्मनिर्भरता, स्वदेशी, वोकल फाॅर लोकल तथा समृद्ध भारत पर अपना आइडियाज और सॉल्यूशन प्रस्तुत किया। मॉडल स्कूल में कुल 5 टीम बनाई गई थी जिसमें प्रत्येक टीम में पांच पांच बच्चे प्रतिभाग किए थे। अपने आइडियाज और प्रोजेक्ट को 30 अक्टूबर तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे । बच्चों के बीच में जनप्रतिनिधि सभासद कटरा गुलाब सिंह बाजार के गीता देवी, दीपक जायसवाल, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्वेता अग्रहरि,योगेश अग्रहरि ने बच्चों की सभी टीम का अवलोकन किया। बच्चों की प्रशंसा की और प्रोत्साहित किया साथ ही शुभकामनाएं प्रदान की। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव, एसआरजी आशुतोष,एआरपी अभिषेक सिंह, विनोद सिंह, आदि लोगों ने मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर शिक्षक पितामह यादव अखिलेश प्रताप सिंह रोशन आदि उपस्थित रहे।