Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: वाराणसी में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) प्रयागराज के मीडिया प्रभारी सनी कुमार केसरी और कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार पाल को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की लोकप्रिय अभिनेत्री शिव्या पठानिया के हाथों प्रदान किया गया। शिव्या पठानिया, जिन्होंने अपने करियर में ‘राधाकृष्ण’ में राधा, ‘बाल शिव’ में मां पार्वती और ‘राम सिया के लव कुश’ में माता सीता जैसे प्रतिष्ठित किरदार निभाए हैं, ने इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि सनी केसरी और राकेश पाल जैसे समर्पित पत्रकार समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका यह सम्मान पूरी पत्रकारिता के लिए गर्व का क्षण है। मैं उन्हें उज्जवल भविष्य और सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं देती हूं। इस समारोह में एनयूजे इंडिया प्रयागराज जिला इकाई के वरिष्ठ संरक्षक पवन दिवेदी संरक्षक परवेज आलम जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव जिला महामंत्री अखिलेश मनीष दिवेदी प्रवक्ता शुक्ला संगठन मंत्री चित्रांशी यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव डाॅ सुधाकर त्रिपाठी धमेद्रं श्रीवास्तव बीरेद्रं श्रीवास्तव बी के यादव जिया सिदिकी बृजेश कुमार मधुर दरबारी रंजीत निषाद शिव पान्डेय असद कुरैशी मो नसीम देवाशीष श्रीवास्तव नफीस खान इशरत अली मो0 शकील खान शिव जी मालवीय अमित श्रीवास्तव पदाधिकारियो सदस्यो ने दी बधाई। इसे पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में एनयूजे प्रयागराज के मीडिया प्रभारी सनी केसरी और कार्यकारिणी सदस्य राकेश पाल को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेत्री शिव्या पठानिया के हाथों सम्मानित किया गया।