Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: रुपया न देने पर सिपाही पुत्र ने पिता की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा के किशोर चन्द्र पटेल (70) पूर्व प्रधान थे। इनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र आनन्द प्रकाश गाँव मे पिता के साथ खेती करता है जबकि छोटा पुत्र आदित्य पटेल पुलिस विभाग में कन्नौज जनपद में सिपाही पद पर कार्यरत है। रविवार की देर शाम करीब दस बजे आदित्य बुलट से घर आया था। आते ही घर के अन्दर मां ज्ञानमती से एक लाख रुपया देने को कहा। माँ के इनकार करने पर विवाद करने लगा। शोर गुल सुनकर बड़ा भाई बीच बचाव करने लगा। आदित्य ने उसके साथ भी मारपीट किया। इतने में आदित्य दूसरे कमरे में लेटे वृद्ध पिता के पास गया और पैसा की मांग करने लगा। पिता के पैसा देने से इनकार करने पर आदित्य ने पिता से भी मारपीट किया और घर से सामने घसीटकर गिरा दिया और वृद्ध पिता के कनपटी व नाक पर ईंट से कई वार किया। खून से लहूलुहान पिता की मौके पर मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के दस मिनट बाद आरोपी अपनी बुलट से असनी की तरफ भाग निकला था। आधा घण्टे बाद प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जाँच पड़ताल किया। सोमवार को सुबह सीओ सिटी गौरव शर्मा ने घटना का मुआयना किया और लोगों से पूछतांछ किया। मां ज्ञानमती की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र आदित्य पर पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पिता का हत्या आरोपी सिपाही आदित्य पटेल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। कन्नौज में तैनाती के दौरान सिपाही ने जनपद के विकास भवन में कार्यरत ज्योति से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके एक तीन वर्ष की बेटी भी है।आरोपी की माँ की माने तो बड़ा लड़का आनंद बहुत सीधा है एवं मंद बुद्धि भी है। शुरू से ही आदित्य रुपया पैसा की मांग किया करता था। कई बार मजबूरी में देना ही पड़ता था। कल ही धान कटकर आया था, पता चलने पर वह तुरन्त पैसा लेने आ गया था न देने पर पिता को मार डाला। पिता की हत्या से पूर्व आरोपी सिपाही आदित्य ने अपनी मां ज्ञानमती और बड़े आनंद प्रकाश भाई की भी मारा पीटा था। माँ के दाहिने हाथ व भाई के सर में चोट लगी। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।