Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जनपद में खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में गठित मंगल दलों को उपलब्ध कराई जाने वाली खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण एवं सांसद व विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन का शुभारम्भ योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार फतेहपुर में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इसी क्रम में जनपद फतेहपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में गठित 47 युवक मंगल दल (युवक 5 वालीबॉल, एक वालीबॉल नेट, 5 फुटबॉल, 1 एयर पंप, 1 फिटनेस ट्यूब) एवं महिला मंगल दलों (5 वालीबॉल, एक वालीबॉल नेट, 5 फुटबॉल, 1 एयर पंप, 3 स्किपिंग रोप) को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।
विधायक जहानाबाद ने युवकों /मंगल दलों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रही है जो धरातल में स्पष्ट दिखाई दे रही है, युवाओं के प्रति चिंता करते हुए सभी विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम/खेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे युवाओं/मंगल दलों की प्रतिभा निखरेगी। हमारी सरकार ग्रामीण स्तर के प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह का प्रोत्साहन दे रही है जिससे युवा प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे जो प्रतिभा विलुप्त होने की कगार में थी, सरकार ने प्रोत्साहन देकर निखारने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा युवकों को प्रोत्साहित/सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर किया जा रहा है, जिससे युवा विकसित राष्ट्र के पथ पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होना चाहिए कि सभी युवक मंगल दलों की क्रियाशीलता बढ़ाई जाय, यह खेल तक सीमित न रहे, इनका सामाजिक तानाबाना और सुदृढ़ हो इसके लिए अभियानों/कार्यक्रमों से जोड़ा जाय, जैसे मिशन शक्ति, साक्षरता मिशन, नशा मुक्ति, पर्यावरण एवं अन्य जन जागरूकता के कार्यक्रमों में जोडा जाए ताकि अपने साथ–साथ समाज के भी लोग लाभान्वित हो सके। युवक मंगल दलों को क्रियाशील वो प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक संवर्धन केंद्र भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल प्रयागराज मंडल प्रयागराज, जिला युवा कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, पीआरडी के स्वयं सेवक एवं मंगल दलों के युवक/युवतियां उपस्थित रहे।