Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए जाने पर दिया बल
FATEHPUR NEWS: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों में संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जो परिषदीय विद्यालय जर्जर घोषित हो गए को नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी कराए। द्वितीय चरण में चिह्नित पीएम श्री स्कूल में द्वितीय तल के निर्माण में गुणवत्ता के साथ सुरक्षा के मानकों को अवश्य ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या बनाए। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को निपुण बनाए, के लिए प्रतीक माह सभी बच्चों का निपुण असेसमेंट अवश्य करे, जो बच्चे कमजोर हैं के लिए रमेडियल क्लासेस व स्मार्ट क्लास के मध्यम से बच्चो को निपुण बनाए जाय। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाय, के लिए विद्यालयवार संवेदनशीलता के साथ कॉलिंग रजिस्टर बनाया जाए। नियमित विद्यालय न आने वाले बच्चों के अभिभावकों से बात कर व शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर छात्र संख्या बढ़ाई जाय। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने स्तर से निर्माणाधीन विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।