Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार
ETAWA NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात करीब तीन बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा की ओर आ रही बोलेरो कार सराय भूपत रेलवे फाटक के पास ट्रक की कट मारने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए आगरा से इटावा जाने वाले मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार 40 वर्षीय तेजपाल उर्फ छोटू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला अशोक नगर, इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बोलेरो कार पलटने के बाद तेजपाल कार के अंदर फंस गया। मौके पर रात्री गश्त में तैनात उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और कांस्टेबल सनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला और सीएचसी जसवंतनगर में भर्ती कराया।