विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभाओं की झलक, नवाचारों ने मोहा मन

तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान व टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन

JAUNPUR NEWS: तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को जनपद स्तरीय विज्ञान एवं शिक्षण सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग से 42 व सीनियर वर्ग से 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट टेक्नोलॉजी व स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. लाल साहब सिंह, डॉ. नीतू सिंह सहित विशेषज्ञ उपस्थित रहे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने छात्रों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में प्रेरक है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने छात्रों को निरंतर अभ्यास व धैर्यपूर्वक मेहनत करने की प्रेरणा दी।जूनियर वर्ग में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की विजयलक्ष्मी व साक्षी मौर्य प्रथम रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में सोनाली वर्मा व शीतल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीएलएम प्रदर्शनी में आकांक्षा सिंह, नीलू गुप्ता, मनोज कुमार, विनोद यादव, सुभद्रा कुमारी, अंजली वाला और निधि सिंह विषयवार प्रथम रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *