धनतेरस-दीपावली के मद्देनजर ढेबरुआ थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी त्यौहारों (धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा) के दृष्टिगत शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सोमवार को थाना ढेबरुआ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन पर तथा क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी नरायन लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में लक्ष्मी प्रतिमा रखने वाले सभी आयोजकों, डीजे धारकों, मूर्तिकारों तथा दोनों संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारीगणों के आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया।
उन्होंने सभी से त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *