नवागत थाना नवाबाद प्रभारी का हुआ स्वागत, इंस्पेक्टर साहब ने बता दी प्राथमिकता

JHANSI NEWS: थाना नवाबाद नवागत प्रभारी निरीक्षक जे.पी पाल ने कुछ दिनों पूर्व पदभार ग्रहण किया, उसके बाद लगातार समाजसेवियों, व्यापारियों और कुछ संगठनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इसी क्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा व महिला प्रकोष्ठ की जिलाअध्यक्ष ममता स्पर्श गोस्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिमंडल नवाबाद प्रभारी जे पी पाल से मिला और उनका फूल माला पहनाकर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत के दौरान प्रभारी निरीक्षक जे.पी पाल अपनी पहली प्राथमिकता लोगों को बताई। कहा कि अपराधों पर नियंत्रण व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और क्षेत्र में अमन चैन शांति रहे इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। इस दौरान नवागत थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर थाना अंतर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान रहेगा। सूचना मिलने पर और सामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,साथ ही गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी,अपराधों पर नियंत्रण पर  मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में अमन चैन शांति रहे इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के अंतर्गत जुआ, सट्टा, शराब जैसे अपराधों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। संभ्रांत लोगों से कहा कि क्षेत्र में प्रेम सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामान्य जरूरी है कहा कि आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है। इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस से डरे नहीं।पुलिस अपराध एवं अपराधियों के लिए है। आम लोगों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम लोगों की तरह काम करती है। बताते चले जे.पी पाल पूर्व में भी जनपद के कई थाना के प्रभारी निरीक्षक रह चुके है. इस दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  ममता स्पर्श गोस्वामी,मनोज सेन, संजू गोस्वामी, अर्जुन पंडित, सौरभ कनोजिया कविता विलवारे, दीपू,  आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *