Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, मुख्य अतिथि डॉक्टर अखिलेश पांडे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मिथिलेश राठौर जी के आतिथ्य
में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दशहरा मिलन समारोह के दौरान सभी साथियों द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति, प्रस्तुत करने के साथ-साथ गरबा भी खेला गया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सदस्यों द्वारा सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत किए जाने पर सदस्यों को पुरस्कार कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दशहरा मिलन समारोह के संयोजक रोशनी- मनीष अग्रवाल (रेलवे) एवं डॉ रंजना – डॉक्टर रमाकांत गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक दशहरा मिलन समारोह को संयोजित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि डॉक्टर अखिलेश पांडे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मिथिलेश राठौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दशहरा मिलन समारोह में शैलजा तिवारी, भावना सराया कृति- हितेश शर्मा, अनुराधा – वीरेंद्र गुप्ता, रश्मि- राजू झा़ब, बबीता- संजय जैन, राखी- राजेश जैन, सुनीता- संजय अरोरा, मधु – अशोक पासी, मनीषा- मनीष अग्रवाल, प्रभा- दिनेश यादव, नंदिनी – विनोद अग्रवाल, उपासना- राजीव अग्रवाल, नीतू – दीपक लोया, अनु – नरेंद्र अग्रवाल, श्वेता – राजीव अरोरा, अनीता-अशोक खंताल, बाला प्रसाद पटेल, और दीपक कोठिल इत्यादि सम्मिलित हुए। दशहरा मिलन समारोह के उपरांत शाखा सचिव अमित सराया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।