संजय पटवारी का जन्मदिन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

JHANSI NEWS: कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी का जन्म दिवस संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संजय पटवारी का संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात संजय पटवारी ने केक काटकर उपस्थित जनों के साथ जन्मदिन का आनंद साझा किया। इस अवसर पर अभिषेक सोनकिया (जिला अध्यक्ष कैट), पंकज शुक्ला (महानगर अध्यक्ष), संजय तिवारी (राष्ट्रवादी अध्यक्ष), प्रभु दयाल साहू (संरक्षक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल), सोनू सुमित उपाध्याय, डॉ. विवेक वजपेयी (महानगर अध्यक्ष कैंट), बी.डी. शर्मा (ग्वालियर, पूर्व संयुक्त महामंत्री गहोई वैश्य महासभा), मोहन कांकने (ग्वालियर, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी महासभा), सुशील गुप्ता (अध्यक्ष गरौठा समाज), राजीव सहदेले (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा) विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने संजय पटवारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि संजय पटवारी न केवल व्यापारियों की आवाज़ हैं, बल्कि समाजसेवा और संगठन निर्माण में उनकी भूमिका प्रेरणादायक है। संघर्ष सेवा समिति उनके नेतृत्व और अनुभव से निरंतर सीख लेती है। हम सभी उनके दीर्घायु और सफलता की कामना करते हैं।इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गेड़ा, सूरज वर्मा,मुस्कान विश्वकर्मा,भावना रजक,राजू सेन,राकेश अहिरवार, अनुज प्रताप सिंह,संदीप नामदेव, महेंद्र रैकवार, मास्टर मुन्नालाल अनीता सिंह,रणवीर यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *