Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शहर के हिंदी भवन में मॉइनारिटी वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया सम्मान समारोह
JAUNPUR NEWS: शहर के हिंदी भवन में मॉइनारिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 240 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर करके पुरस्कृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागनी सोनकर रहीं। विधायक ने छात्रों से आह्वान करते हुए निरंतर अपने लक्ष्य पर फ़ोकस करने पर बल दिया। कहा कि सफलता से पहले लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्ण समर्पण, कठिन परिश्रम और एकाग्रचित्तता होना जरूरी है। बताया कि निरंतर मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। विशिष्ट अतिथि कमाल फ़ारूकी ने संस्था के प्रयासों को सराहा। संस्था जिले के मेघावी बच्चों को सम्मानित करके उन्हें उचित प्लेटफार्म प्रदान कर रही है। इससे इन बच्चों का आत्मविश्वास और मजबूत होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ नोमान खान एवं डॉ. एए जाफरी ने कहा कि बच्चे अपने जीवन में कठिन परिश्रम करें जिससे एक दिन सफलता जरूर उनके कदम चूमेगी। समारोह को गुरमीत सिंह, शशांक सिंह रानू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभासद अबुज़र शेख, हाजी एजाज़ अहमद, हाजी सैय्यद फ़रोग, हाजी राशिद, शोएब कलाम बेलाल खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष हफीज़ शाह एवं संचालन मेंहदी रज़ा ने किया।