Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रदेशीय संघ के समन्वय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
कुलदीप सिंह वरिष्ठ संवाददाता
प्रयागराज ( प्रातःकाल एक्सप्रेस )। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिना कुल सात मैच खेले गये। प्रथम क्वाटर फाइनल मुकाबले में गोरखपुर मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 73-74 से जीत हासिल की।
अमिताभ बच्चन स्पोर्टस काम्प्लेक्स प्रयागराज में चली रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । मुख्य अतिथि का स्वागत प्रेम कुमार, क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, प्रयागराज ने किया। इस अवसर पर देवी प्रसाद उप कीड़ाधिकारी प्रयागराज,मनीष गुप्ता उप क्रीड़ा अधिकारी, जिला बास्केटबाल सचिव शील ओझा, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी आर.एस. बेदी, एस. के. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय टेबुल टेनिस खिलाड़ी, मो० साबीर अली, सचिव जिला स्क्वैश संघ, संजय कुमार श्रीवास्तव, हैण्डबाल प्रशिक्षक, एम.एच. चैधरी, पूर्व कीडाधिकारी, प्रवीण कुमार, संजय कुमार सिंह, अंकित तिवारी, विनय कुमार, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
बतादें कि खेल निदेशालय, लखनऊ एवं उ०प्र० बास्केटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में 13 अक्टूबर को खेल गये प्रथम मैच में आजमगढ़ मण्डल ने बरेली मण्डल 52-33 से जीत दर्ज की। इसी तरह से द्वितीय मैच अयोध्या मण्डल तथा कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें अयोध्या मण्डल 45-43 से विजेता रही। प्रतियोगिता का तृतीय मैच में झांसी मण्डल ने अलीगढ़ मण्डल को 22-36 से पराजित किया। जबकि चैथा मैच गोरखपुर हॉस्टल ने आगरा मण्डल 01-27 के लम्बे अंतराल से विजयी हुई और पांचवा मैच प्रयागराज मण्डल तथा वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें वाराणसी मण्डल 50-76 से विजेता रही। इसी तरह से छठा मैच मेरठ मण्डल ने लखनऊ को 36-47 से पराजित कर विजेता रही। जबकि प्रतियोगिता के प्रथम क्वाटर फाइनल मैच प्रयागराज तथा गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें गोरखपुर मण्डल 73-74 से विजेता बनी। शेष मैच आज 14 अक्टूबर को प्रातः 8.00 बजे से खेला जाएगा।