एसओजी व पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी/पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से 134 किलो अवैध पटाखे बरामद

AURAIYA NEWS: सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशानुरुप एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम मे थाना बेला पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमित सक्सैना पुत्र अवधेश सक्सैना को छोटी मील के पीछे गोदाम से अवैध पटाखे बारूदी बेचते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के 09 पेटियों में कुल 134 किलो अवैध पटाखा बारूदी बरामद हुए है जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *