बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुश्री दीक्षा श्रीवास्तव को बनाया गया एक दिन का क्षेत्राधिकारी

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 1. प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर से दूरभाष से वार्ता कर थाने पर आने वाले जन शिकायत प्रार्थना पत्रों की जानकारी ली गई तथा उनको त्वरित गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
   2.  इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा से लंबित विवेचनाओं को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
3. थानाध्यक्ष गैंसड़ी से मिशन शक्ति के बारे में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई तथा उसमें कार्रवाई हेतु उनको निर्देशित किया गया । 4. प्रभारी निरीक्षक को0 जरवा से थाने पर महिला आवेदिका के बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था के बारे में वार्ता किया गया तथा उसको और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया ।
5. क्षेत्राधिकारी कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी गण का परिचय कराया गया । 6. समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष से वार्ता किया गया एवं उचित दिशा निर्देश दिए गए । 7. थाना तुलसीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 218/ 2025 में प्रभारी निरीक्षक/विवेचक को आवश्यक निर्देश दिया गया। 8. आवेदक रामनरेश पुत्र राम फकीरे नि ग्राम मोहनपुर थाना तुलसीपुर के दुर्घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र में प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर को अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। 9. आवेदिका सुनीता पत्नी विजय निवासी ग्राम चौहत्तर कला थाना को० जरवा के भूमि संबंधी प्रकरण में  उपजिलाधिकारी तुलसीपुर से वार्ता कर टीम गठित कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कहा गया। 10. महिला आरक्षी सुलोचना के पिता जी की तबियत खराब होने के कारण उक्त महिला आरक्षी को 07 दिवस का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया गया। 11. महिला मुख्य आरक्षी श्रीमती शीलमति जो कि जनपद गोण्डा से स्थानांतरण पर जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा में नियुक्त हैं , के वर्दी भत्ता के प्रार्थना पत्र को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर को अग्रसारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *