बड़ी माता मंदिर चिरगांव में चढ़ाएं गये एक साथ 64 खप्पर एवं 10 घट

महिलाएं डीजे बाजे की धुन पर सिर पर ले जाती जबारे के खप्पर एवं घट

JHANSI NEWS: खजांची डेरा पर नरेंद्र कुशवाहा उर्फ माला पुत्र बाबूलाल के निज निवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डीजे बाजे की धुन पर महिलाएं अपने सिरों पर 64 खप्पर एवं 10 घटो के जबारों की बड़ी शोभायात्रा खजांची डेरा से वेदीपुरा रामनगर चौराहा बजरिया से होते हुए बड़ी माता मंदिर पर पहुंचे जहां शोभायात्रा में महिलाएं बड़े-बूढ़े एवं बच्चों की बड़ी संख्या मौजूद रही. शोभायात्रा के आगे-आगे पताका लहराते हुए श्रद्धालु आगे की ओर बढ़ रहे थे. श्रद्धालुओं के अनुसार चिरगांव नगर की ये बड़ी शोभायात्रा बताई गई।श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां दुर्गे बड़ी माता मंदिर पर बजारों को चढ़ाया और फिर सभी को जवारे वितरित कर प्रसाद बांटा वही जबारों की सेवा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जबारों के सेवा स्थल पर सहभागी टीम में नरेंद्र कुशवाहा उर्फ माला, कैलाश हर प्रसाद, जगन्नाथ, रामकुमार, रामानंद, अनिल, प्रभु दयाल, अशोक, करन, अरविंद, पप्पू तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *