Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जरूरतमंदों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा के समान है : डॉ. श्रीमती अनुराधा शर्मा
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैविनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित रमेश कुमार शर्मा जी की जयंती असाध्य रोगियों और कमज़ोर लोगों के लिए आशा की किरण जगाती है। समाज के असाध्य रोगियों की सेवा का संकल्प किसी न किसी रूप में तमाम लोग लेते रहे हैं। राजा-महाराजाओं, ऋषियों-मुनियों, समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा इस बात पर हमेशा जोर दिया गया है उनका उद्धार कैसे किया जाये इस प्रकार की भावना समय-समय पर अनेक लोगों के मन में आती रही है। इसी प्रकार की भावना का उदय उत्तर प्रदेश के पूर्व कैविनेट मंत्री स्व0 रमेश कुमार शर्मा जी की धर्मपत्नी डॉ.श्रीमती अनुराधा शर्मा के मन में भी हुआ, और प्रत्येक वर्ष अपने पति स्व0 रमेश कुमार शर्मा जी जयंती पर लोगो आर्थिक सहयोग प्रदान करती है वही मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैविनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित रमेश कुमार शर्मा जी की जयंती सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर जयंती मनाई गयी । इस अवसर पर परिवारजनों व सुभचिंतको ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया । इसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती अनुराधा शर्मा व परिवारजनों ने लगभग एक सैकड़ा असाध्य रोगियों को आंशिक आर्थिक सहायता प्रदान की.
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उनकी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश कुमार शर्मा ने शोषित, दलित, पिछड़ों एवं सभी जनों के लिए अपनी पूरी राजनीति जीवन काल में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किए और अपनी पूरी राजनीतिक कल में लोगो कि निस्वार्थ भाव से सेवा की. उन्होंने कहा की जरूरतमंदों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा के समान है, बीमारों के इलाज के लिए आंशिक देना या गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान करना, एक सच्ची ईश्वर भक्ति है। इस प्रकार की सेवा समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और दूसरों के जीवन में खुशी और राहत लाती है। इस दौरान उनके सुपुत्र पं.अभिनव गौड़, पंडित अक्षय गौड़, पं. अनिरुढ़ गौड़ व परिवारजन, शुभचिंतक मौजूद रहे.