पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया नमन

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन के नाम से सुविख्यात ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर बुधवार को सपा कार्यालय में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया गया

PRAYAGRAJ NEWS: सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि उन्होंने बचपन में तमाम दिक्क़तों के बावजूद अपनी दृढ़ इक्षा शक्ति के बल पर देश के सबसे बड़े सम्मान को हासिल किया। वैज्ञानिक के रूप में अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइले दिया। वर्ष 2002से 2007तक देश के राष्ट्रपति रहे अब्दुल कलाम साहब को भारत रत्न से नावाजा गया में युवा पीढ़ी खासकर छात्रों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, जगदीश यादव, महेन्द्र निषाद, प्रभात यादव, मोहम्मद हामिद, दान बहादुर मधुर, शांति प्रकाश पटेल, राम अवध पाल,नाटे चौधरी, मृत्युजय पाण्डेय, वजीर खां, महबूब उस्मानी, पंचू यादव, कुलदीप, रंग बहादुरपटेल, मो सऊद, मकबूल हसन, शशि भूषण पाण्डेय,मेहरबान सिंह, लाल चंद्र मौर्य, सुरेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, विनय मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *