एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

FATEHPUR NEWS: जिले में यू०पी० एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन (UPEMOA) ने बुधवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के लगभग पचास पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह और जनपदीय सचिव दीपक कुमार ने इसका नेतृत्व किया, जबकि जनपदीय संरक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने संचालन किया। कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया, जिन पर अध्यक्ष अनिल सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद, संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन को आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आगे की रणनीति बनाएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश कुमार, संजय गुप्ता, सुरजीत कुमार, अरविन्द कुमार साहू, मानस रावत (प्रचार मंत्री), शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू, शाइस्ता नसरीन, सरिता, अभिलाष, राजेश कुमार (स्टेनो), श्याम बिहारी साहू (स्टेनो), सौरभ, विनीता, कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विनीत रस्तोगी, राघवेन्द्र, राजसेन श्रीवास्तव, विनय चौधरी, विनीत सिंह, विकास श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अवधेश वर्मा, नीरज कुमार, प्रदीप और दीपशिखा सहित लगभग आधा सैकड़ा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *