रक्तदान जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्त केन्द्र के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता के निर्देशन में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह रैली लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई है। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और रक्तवीर योद्धाओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत लायनस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय ने किया। रास्ते में जलपान की व्यवस्था स्वरूप गुप्ता, सौरभ मोदनवाल, अतुल गुप्ता, मयंक गुप्ता आदि ने की। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए संकटमोचन, घंटाघर, पहाड़ी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, वासली गंज से जिला चिकित्सालय पर आकर संपन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके श्रीवास्तव ने सभी संस्थाओं और रैली में आए एनसीसी के छात्र, मेडिकल कॉलेज के छात्र व बिन्नानी पीजी कॉलेज के छात्रों को धन्यवाद दिया। रैली को सफल बनाने में श्री साईं परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष  शुभम गुप्ता और रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सरिश सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. राजन, संजय सिंह, संजय चंद, आनंद देवा, सुनील जायसवाल, गौरव, रीगन, कृष्णा, रामकरण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *