Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इटावा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) ने पदाधिकारियों के साथ डॉ. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, जिन्होंने देश को विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर किया। इसके उपरांत जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू) ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय संगठन से प्राप्त प्रपत्रों को पढ़कर सुनाया और उनके पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) ने फार्म आईडी B.L.A.2 की समीक्षा करते हुए 100% कार्य पूर्ण करने पर ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर एवं जिला संगठन टीम को बधाई दी। साथ ही ब्लॉक महेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला तथा शहर अध्यक्ष इटावा को 90% कार्य पूर्ण करने के लिए सराहना दी और शीघ्र शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ब्लॉक भरथना, चकरनगर, बढ़पुरा, जसवंतनगर, सैफई, ताखा एवं नगर लाइनपार के अध्यक्षों द्वारा मात्र 30% कार्य करने पर नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह के भीतर B.L.A.2 फॉर्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करने का आवाहन किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक मतदाता अभियान चल रहा है, जिसमें सभी को पुनः मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण व्यक्तियों के फॉर्म भरवाकर संबंधित मतदान केंद्रों पर जमा कराने का अनुरोध किया। बैठक के अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू), पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव, आशीष राजपूत, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, विद्याराम यादव, वरिष्ठ नेता लखन सिंह जाटव, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष किशन यादव, शहर अध्यक्ष अब्दुल माबूद अंसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, छात्र सभा जिला अध्यक्ष रवि यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र निराला, सपा जिला सचिव दीपी सिंह, मालती यादव, सीमा पाल, प्रवीण कुशवाहा, महावीर सिंह यादव, रोहित श्रीवास्तव, आशीष, अनिरुद्ध सिंह यादव, सपा नेता प्रदीप सोनी, नगाड़ा अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, जिला सचिव मनोज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव (बसरेहर), शेखर राजपूत (भरथना), दीपू कुशवाहा (महेवा) तथा कार्यालय प्रभारी जय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।