त्योहारी तोहफा: जीआरपी जौनपुर ने लौटाए 75 गुम मोबाइल, यात्रियों में खुशी की लहर

JAUNPUR NEWS: दीपावली से पहले यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए जीआरपी जौनपुर ने मिसाल पेश की है। रेल यात्रा के दौरान खोए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे।
रेलवे पुलिस महानिदेशक लखनऊ प्रकाश डी और एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के आदेश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी जौनपुर ने यह सराहनीय कार्य किया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के नेतृत्व में गठित क्यूआरटी व सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और बरामदगी सुनिश्चित की। विभिन्न तिथियों में दर्ज एफआईआर और शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की गई। 50 से अधिक पीड़ितों को धनतेरस से पहले उनका मोबाइल वापस मिला, जिससे त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई। यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों से थे, जिन्होंने जीआरपी की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ये रहे अभियान के नायक
सुनील कुमार गोंड़ – थानाध्यक्ष, जीआरपी जौनपुर निरीक्षक बृजेश कुमार प्रभारी, क्यूआरटी
निरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी  प्रभारी, सर्विलांस
हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार क्यूआरटी कांस्टेबल रामप्रवेश कुमार क्यूआरटी कांस्टेबल मनीष कश्यप सर्विलांस टीम
जीआरपी जौनपुर ने आश्वासन दिया है कि शेष गुम मोबाइल की भी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी मालिकों को सौंपा जाएगा।
इस सराहनीय पहल से जीआरपी न सिर्फ तकनीकी दक्षता का परिचय दे रही है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *