विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम के सख्त निर्देश

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अन्नपूर्णा भवन समेत लंबित कार्य तत्काल पूरे करने का फरमान

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सितंबर माह तक पूरे न हुए कार्यों में तेजी लाएँ। डीएम ने निर्देश दिया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन चिन्हित कर निर्माण तुरंत शुरू करें और निर्मित अन्नपूर्णा भवन को हैंडओवर कराकर राशन वितरण तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और नए निर्माण को निर्धारित मानकों (रनिंग वाटर, टाइलीकरण सहित) के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का आदेश दिया। डीएम ने जोर दिया कि सामुदायिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल और ओपन जिम जैसी सभी लंबित परियोजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जाएं। उन्होंने ओडीएफ मॉडल ग्रामों में प्रगति लाने के लिए सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को सुबह-शाम फील्ड निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *