Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: प्राइवेट चिकित्सा मेडिकल एसोसिएशन ऑल इंडिया की राष्ट्रीय सदस्यता संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी को प्रदान की गई। यह सदस्यता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक दी गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.के. पाल, जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी, तथा सदस्य सूरज प्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।सदस्यता प्राप्त करने पर डॉ. सरावगी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति सदैव समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता, जनजागरण और निस्वार्थ सेवा के भाव से कार्य करती रही है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने डॉ. संदीप सरावगी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवी बनेगा। इस अवसर पर संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा, अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे.