Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छठ घाट का निरीक्षण कर एसएसबी अधिकारियों से की सीमा पर चौकसी की वार्ता
SIDHARTHNAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर नवागत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बुधवार को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कमान संभालते हुए सक्रियता दिखाई। सर्वप्रथम, सीओ मयंक द्विवेदी ने ढेबरुआ थाना परिसर में थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर एक विस्तृत बैठक की। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सघन गश्त और सतर्कता बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद, सीओ द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के छठ पूजन स्थल (घाट) का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात, उन्होंने सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 50वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी बढ़नी कार्यालय का दौरा किया और असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी से मुलाकात कर सीमा पर चौकसी, अवैध घुसपैठ और तस्करी रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन वार्तालाप किया।