Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सामूहिक श्रीराम कथा में भावपूर्ण प्रसंगों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: जलेशरगंज रोड पर हो रही सामूहिक श्रीराम कथा में गुरूवार को व्यासपीठ से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतारों के विभिन्न मनमोहक प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण हुआ। कथाव्यास श्रीधाम अयोध्या से पधारे आचार्य कृष्णानंद ओझा जी महराज ने श्रद्धालुआंे को बताया कि श्रीराम से प्रेम करने वाला परमानंद की अनुभूति किया करता है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीराम ने उन सभी का भवसागर से बेड़ा पार लगाया जिन्होंने राम नाम का शुद्ध अन्तःकरण से सुमिरन किया। उन्होने कहा कि जगतजननी मां सीता ने भगवान श्रीराम के साथ वन गमन के समय तपस्या की साधना से सम्पूर्ण नारी जगत को गौरवान्वित किया है। उन्होने कहा कि श्रीराम का भातृत्व प्रेम जगत के लिए बंधुता का शाश्वत संदेश है। पं0 कृष्णानंद जी ने कहा कि कलिकाल में भगवान की कृपा सिर्फ भगवद भजन से ही प्राप्त हो सकती है। उन्होने कहा कि जीवन का चरित्र और नैतिक आचरण को मजबूत रखना ही अपने आराध्य श्रीराम की सबसे निर्मल पूजा है। कथा के दौरान श्रीरामचरितमानस की चौपाईयों तथा भजनों के सुर संगम में पाण्डाल भक्तिमय हो उठा दिखा। कथा के रोचक प्रसंगों का भक्तों के बीच से श्रीराम जयघोष भी गूंजता दिखा। आयोजन समिति के सचेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गीता सिंह ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पप्पू तिवारी, दिवाकर नाथ शुक्ल, दारा सिंह, अतुल सिंह, धर्मराज गौतम, रामबिहारी मिश्र, पन्नालाल पाल, सोनू शुक्ला, संतोष पाण्डेय, राजू मिश्र, इं. सुनील पाण्डेय, श्यामशंकर तिवारी, छोटे लाल सरोज, आशीष जायसवाल, प्रीतेन्द्र ओझा आदि रहे।