Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जीवन की चुनौतियों से पार पाना भी सिखाती है श्रीमद्भागवत कथा: महानगर अध्यक्ष
PRAYAGRAJ NEWS: जार्जटाउन के पार्षद भाजपा नेता आशीष द्विवेदी के पैतृक गांव हनुमानगंज में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन तभी सफल है जब वह समाज, ईश्वर व संत की सेवा में समर्पित हो। श्रीमद् भागवत कथा सिर्फ भक्ति प्राप्त करने का साधन ही नहीं बल्कि जीवन की विभिन्न चुनौतियों से पार पाना भी सिखाती है। हमें सीख मिलती है कि यदि हम धर्म आध्यात्म के मार्ग पर चलकर अपने कर्मों को क्रियान्वित करते हैं तो जीवन की कई विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य विचलित नहीं होता। आज की युवा पीढ़ी को तो अवश्य ही अपने सनातन धर्म से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं कथावाचक पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने कथा का मर्म समझाते हुए भक्तों को सदाचार, संयम और भक्ति का संदेश दिया। कथा आयोजक पार्षद आशीष द्विवेदी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान राजेश गोंड, डॉ शैलेष पांडेय, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव, अजय सिंह, विजय पटेल, कलूट पासी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, असद बबली, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।