नोएडा से घर लौटी युवती ने फंदा लगाकर दी जान

आत्महत्या का कारण नहीं हो सका स्पष्ट पुलिस जांच में जुटी

ETAWA NEWS: अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में बुधवार को एक युवती ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्म हत्या करली है। मृतका मंगलवार को मां व भाई के साथ नोएडा से घर लौटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। मानपुर निवासी सर्वेश कुमार जयपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे रुस्तम ने बताया कि वह, बहन संजना 22, मां तारावती व भाई अंश के साथ नोएडा में रह रहे थे। वह अपनी बहन के साथ एक चार्जर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। दीपावली त्योहार के चलते वह, मां व छोटा भाई रविवार को घर लौटे थे। जबकि बहन संजना मंगलवार को घर आए थे। बुधवार दोपहर को मां व छोटा भाई मुरादगंज बाजार करने गए थे। जबकि वह गांव में ही दोस्तों से मिलने गया था, बहन घर पर अकेली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे मां घर लौटीं तो उन्हें बहन का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *