Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने ने मुख्यमंत्री को पावन पर्व धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से गुलालपुर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना, अहरौरा को तहसील एवं नया विकासखंड का दर्जा प्रदान करने पर चर्चा, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं नव-निर्माण कार्य पर चर्चा व जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रमुख मुद्दे चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण आश्वासन दिया कि इन सभी विषयों पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे मड़िहान क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी।