Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: शहर दक्षिणी विधानसभा में करेली स्थित मस्तान मार्केट पर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने निवर्तमान महानगर अध्यछ अरशद अली के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे हज़ारों की संख्या में लोगो ने अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किया। इस मौके पर अरशद अली ने कहा यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक मत के सम्मान के लिए समर्पित है क्योंकि एक वोट एक ही जो हमारी आवाज़ ही और असली ताकत है। कांग्रेस पार्टी ही लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। अरशद अली ने कहा आओ जन नायेक राहुल गाँधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर ठान लें लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट चोरी नहीं होने देंगे। इस मौके पर मोहम्मद हसीन, महफूज अहमद, तबरेज़ अहमद, ज़ाहिद नेता, बिलाल खान, गुलाम वारिस, नफ़ीस कुरेशी, चाँद खान, एमाद खान, आदि मौजूद थे।