Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना राधानगर की एंटी रोमियो टीम ने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, जयरामनगर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई। विद्यार्थियों को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में सहायता के लिए 1090, 112, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों के बीच महिला सुरक्षा संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।